*जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्रथम अपील आवेदन पर दिनांक 01.08.2026 को सुनवाई के दौरान 29 मामलों का निस्तारण किया गया।*
लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 44 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 03 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार / सेवा प्राधिकार के रूप में सिविल सर्जन रोहतास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता डिहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डिहरी-2 एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् डिहरी उपस्थित रहें। लोक प्राधिकार / सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान गांगो देवी, कॉमरेड कॉर्लिन सर्वहारा, सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर साह एवं अन्य, सुरेन्द्र सिंह, सूर्य कुमार मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार दूबे, सौरभ कुमार सिन्हा, सुमन कुमार, सुनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, राघवेन्द्र कुमार दूबे, सबिता देवी, मो० शाहिद रजा, भरत सिंह, भरत सिंह, राम प्रसाद सिंह, जया कुशवाहा, अनुज कुमार, रामचन्द्र राम, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, मनोज कुमार, बन्धु कुमार, बृज चौधरी, छोटेलाल प्रसाद, सरस्वती देवी के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Patna, Bihar | Aug 3, 2026