डुमरा: डुमरा की अंचलाधिकारी डॉली कुमारी निलंबित, कई गंभीर आरोप लगे
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डुमरा,की अंचल अधिकारी डौली कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पाए गए हैं।जारी आदेश में कहा गया है कि डौली कुमारी ने माननीय मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं कीं।