मालगाड़ी डिरेल होने से चार घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, 40 हजार आबादी हुई प्रभावित
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर शनिवार सुबह मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरने के बाद रेलवे क्रॉसिंग करीब चार घंटे तक बंद रही। इससे शुकुल बाजार, महोना, ऊंचगांव और जगदीशपुर क्षेत्र की हजारोआबादी प्रभावित हुई।
क्रॉसिंग बंद रहने के कारण जगदीशपुर-इन्हौना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में जाने वाले हजारों मजदूर, कर्मचारी, किसान, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कई विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, जबकि रोजमर्रा के कामकाज पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिला।
रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षित वैगनों को हटाकर ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया। डिरेलमेंट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#brakingnews #railway
Amethi, Amethi | Jul 25, 2026