राजपुर: बरियों पुलिस की टीम ने मवेशी तस्कर के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले की बरियों पुलिस की टीम ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 20 मई 2025 का है, जब चौकी बरियों पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम आरा में कुछ लोग झारखंड के तस्करों के साथ मिलकर मवेशियों को बुचड़खाने ले जाने के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गागर नदी किनारे दबिश दी, जहां एक पिकअप