भोरे: राजपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज
थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाने में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक राजपुर गांव निवासी हृदय शाह के जमीन में कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। जिसका विरोध उनके द्वारा किया गया। जिसपर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।