भोरे: रामनगर में पुलिस ने कार्रवाई कर 446 पीस देशी शराब की बरामद, तस्कर चकमा देकर हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में पुलिस ने कार्रवाई कर 446 बोतल शराब बरामद की है। वही इस कार्रवाई में तस्कर फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर में हीरालाल साह शराब की बिक्री कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दो लोग भागने लगे। घर की जब पुलिस ने तलाशी ली तो 446 बोतल देशी शराब बरामद हुआ।