भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव से अज्ञात युवक ने एक किशोरी का किया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए बाहर निकली एक किशोरी का अपहरण अज्ञात युवक द्वारा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री शौच के लिए बाहर गई हुई थी। इसी क्रम में अज्ञात युवक ने उसका अपहरण कर लिया। काफी खोज बीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।