भोरे: बीपीएस कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायज़ा
प्रखंड अंतर्गत बीपीएस कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण में 25 में को होने वाले मतदान हेतु बनाए गए डिस्पैच सेंटर का शनिवार को डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। इस दौरान हो रहे तैयारी का जायजा लेते हुए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को कई दिशा निर्देश भी दिए।बता दें कि भोरे विधानसभा क्षेत्र में भोरे के अलावे कटेया विजयपुर प्रखंड भी शामिल है।