भोरे: बंधवा गांव में मोटर चोरी होने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस, कार्रवाई कर चोरी की मोटर के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में मोटर की चोरी चोरों द्वारा की जा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस हरकत में आ गई। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटर के साथ दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग मोटर की चोरी कर रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख चोर भागने का प्रयास करने लगे।