भोरे: भोरे में शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर चौक चौराहों पर मुस्तैद दिखी पुलिस,यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया संचालित
भोरे में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हेतु बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आगमन को लेकर भोरे के चार मोहनी पर पुलिस मुस्तैद रही। विधि व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस काफी सक्रिय दिखी। भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के बैठक के लिए यातायात व्यवस्था को पुलिस ने सुचारू रूप से संचालित किया।