मंझनपुर: पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निस्तारण पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी। एसपी सत्यनारायण ने शुक्रवार की रात स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, महिला अपराधों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, गुमशुदाओं की बरामदगी, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण तथा आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश!