हत्या के प्रयास का 15 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी चायल के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी के दौरान घटना से संबंधित बरामदगी भी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। क्षेत्राधिकारी चायल ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
@inc_uttarpradesh @inc_uttarpradesh @cmoffice_up @kaushambipolice @kaushambilive @dmkaushambi