सादाबाद: राया सादाबाद रोड निर्माण का विधायक ने नारियल तोड़कर पूजन कर किया शुभारंभ, जनता ने किया भव्य स्वागत
सादाबाद राया रोड की स्थिति खराब थी जिससे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा परियोजना के तहत इस रोड निर्माण को स्वीकृत कराया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ सादाबाद विधायक ने पूजन कर नारियल तोड़कर मढ़नई मोड तक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है।