गोरखपुर: नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम गेट पर बनाया प्रतीकात्मक स्पीड ब्रेकर, कहा- अब अफसर भी महसूस करें दर्द
गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने बने स्पीड ब्रेकर को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अधूरे और बिना मानक वाले स्पीड ब्रेकर की वजह से आए दिन छात्र-छात्राएं गिरकर घायल हो रहे हैं।महानगर मंत्री अभिषेक आनंद ने कहा कि सड़क पर बने ब्रेकर की ऊंचाई और संकेतक तय मानकों के