लखनपुर: ग्राम कटकोना के सरपंच और ग्रामीणों ने कहा- ना जमीन देंगे, ना मुआवजा लेंगे, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा ग्राम कटकोना में अमेरा खुली खदान के अंतर्गत ज़मीन अधिग्रहण किए जाने तथा मुवावजे के लिए करीब १४४ लोगो को दिए गए नोटिस के मामले में आज कटकोना के सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामवासियों ने तहसील कार्यालय पहुँच एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर अपनी ज़मीन खदान के लिए नहीं देंगे।