पिपरा: पीपरा बाजार में बीडीओ ने अवैध उर्वरक बिक्री पर की कार्रवाई, 5 बैग खाद जब्त
Pipra, Palamu | Jul 22, 2026 पीपरा प्रखंड अंतर्गत पीपरा बाजार में अवैध रूप से उर्वरक बिक्री किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार ने संतोष खाद बीज भंडार में जांच के दौरान अवैधरूप से बेचे जा रहे चार बैग शक्तिमान यूरिया तथा एक बैग एनपीके उर्वरक खाद को जब्त कर लिया। जब्त किए गए खाद को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत पीपरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।