चंडीगढ़ में मोबाइल टॉर्च और मोटर साइकिल की हेड लाइट जलाकर हुई रामलीला ! मंचन के दौरान गुल हो गई बिजली। यह मामला कल रात सेक्टर-30 का है। रामलीला मंचन देखने पहुंचे लोगों ने ऐसे आयोजन के दौरान भी निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने पर चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (CPDL) के प्रति भारी नाराजगी जताई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि जब से चंडीगढ़ में बिजली विभाग का निजीकरण हुआ है, तब से पूरे चंडीगढ़ के लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं का लगातार सामना करना पड़ रहा है।
#chandigarh #ramlila #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Oct 12, 2026