मेरठ: मेरठ जिला जेल में कैदी की हत्या,जेल प्रशासन की लापरवाही मिलने पर 4 कर्मचारी सस्पेंड,DIG जेल कर रहे जांच
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला जेल में महिला शिक्षक पर एसिड अटैक फेंकने के मामले में आरोपी सजायफ्ता कैदी की हत्या कर दी गई। यह कैदी हाल ही में जमानत रद होने के बाद जेल में दाखिल हुआ था। पूरे मामले को जिला जेल प्रशासन दबाए बैठा रहा।कैदी के परिजनों ने हंगामा और शिकायत की तो जिला जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।