मेरठ: मेरठ में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी का विवादित वीडियो वायरल:बसपा में पैसे लेकर टिकट देने की कर रहे हैं बात
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 मेरठ में बसपा से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी बसपा में पैसे देकर टिकट मिलने से जुड़ी बातें करते नजर आ रहे हैं। देवव्रत त्यागी एक हॉल में सोफे पर बैठे हैं। सामने किसी से बात कर रहे हैं।