मेरठ: लोहियानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार:20 हजार के इनामी को लगी गोली
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 मेरठ में शनिवार रात लोहिया नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस सहित एक पिकअप गाड़ी और दस हज़ार रुपए बरामद किया है।