मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस,घन्टो चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 कसेरूखेड़ा में तेंदुआ घुस गया। मस्जिद वाली गली में लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया और इसके बाद तेंदुआ क्षेत्र के ललित के घर में घुस गया। घर में ललित, उसकी मां सुशीला, पत्नी मंजू और दो बच्चे मिंकुव वीरा थे। तेंदुए को देखकर उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। कमरे के बाहर ही बरामदे में तेंदुआ बैठ गया। घन्टो की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा।