मेरठ: थाना सदर बाज़ार के पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर फरार हुआ गैंगस्टर का आरोपी,30 से अधिक मुकदमे दर्ज है गैंगस्टर सुहैल पर
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर गैंगस्टर का आरोपी सुहैल फरार हो गया। काफी देर तक पुलिस घटना को छिपाने में लगी रही। बाद में उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।