*तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के स्वर, शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा*
*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में निकली तिरंगा बाइक रैली, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार एवं आमजन हुए शामिल*
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे रैली के साथ मौजूद रहे।
तिरंगा बाइक रैली कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रारंभ होकर रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी डिंडौरी, समनापुर तिराहा, भारत माता चौक, बस स्टैंड, जिला राम पेट्रोल पंप एवं कॉलेज तिराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार बंधु एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी अपने दोपहिया वाहनों में हेलमेट एवं तिरंगा झंडा लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हुए। सभी प्रतिभागियों ने अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया। तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से
जिलेवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। मार्ग में नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया। तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से जिलेवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
#HarGharTiranga #TirangaBikeRally #Dindori #DindoriMP #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #NationalUnity #Patriotism #ProudIndian #Tricolor #Tiranga #NationalFlag #VandeMataram #JaiHind #IndependenceDay2026 #HarGharTirangaCampaign #DistrictAdministrationDindori #jansampark #collectordindori