गरखा: गरखा खोदाईबाग सड़क पर सहोसराय गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत
Garkha, Saran | Sep 30, 2024 गरखा थाना क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत अंतर्गत सहोसराय गांव स्थित लक्ष्य अकादमी के समीप सोमवार की सुबह एक वाहन के चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोतीराज पुर निवासी शैलेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की गई है।