सिंगरौली: मानसून के मद्देनजर शुरू हुयी कवायद
जिला आपदा प्रबंधन, होमगार्ड, एसडीईआरएफ, आपदा मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षण देते हुए आपदा से निपटने के लिए सभी को एलर्ट रहने के लिए कहा गया है।आठ दिनो तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का आज चौथा दिन था जिसमें आपदा मित्रों, होमगार्ड और एसडीईआरएफ को प्रशिक्षण देकर खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरो को हम कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं का प्रशिक्षण दिया गया।