सिंगरौली: जिले में मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मलेरिया निरोधक माह जून में जिले में मलेरिया, डेंगू रोग,कारण उपचार एवं बचाव से संबंधित प्रचार प्रसार करने के लिए मलेरिया जागरूकता रथ संवेदनशील ग्रामों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके जैन ने हरी झंडी दिखाकर मलेरिया रथ को रवाना किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।