सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल जेम 2024 की बच्चियों से रूबरू हुये मीडिया प्रतिनिधि, उमंग भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं से मीडिया प्रतिनिधियों ने चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण बालिकाओं ने ग्रामीण बालिकाओं ने बहुत ही आत्म विश्वास के साथ अपने लक्ष्य एवं कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुछ बालिकाओं नें बताया की बड़े होकर भारतीय सेना के माध्यम से देश की सेवा करने का लक्ष्य है।