सिंगरौली: पुनर्वास गांव चिल्काडांड़ मे बिजली काटने से भीषण गर्मी के कारण एक ग्रामीण की हुई मौत
पुनर्वास गांव चिल्काडांड़ में 48 घंटे से भी अधिक समय से बिजली काट दी गई है। जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी और पानी से बिलबिला उठे हैं। जहां एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने से उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत लिया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।