सिंगरौली: जिला चिकित्सालय को अर्से बाद मिले नये सिविल सर्जन, फरवारी महीने में हुआ था तबादला, आज संभाला पदभार
जिला चिकित्सालस सह ट्रामा सेन्टर बैढऩ को काफी अर्से बाद एक स्थाई सिविल सर्जन मिला। नवागत सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने आज सीएस का प्रभार ले लिया है। अभी तक सीएस का प्रभार सीएमएचओ डॉ. एनके जैन के पास था।दरअसल लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के चलते डॉ. देवेन्द्र सिंह ने ज्वाईन नही किया था। आज सुबह नये सिविल सर्जन ने चिला चिकित्सालय पहुंच पदभार ग्रहण किया है।