रजौन: नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में एक युवक गिरफ्तार, रजौन पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Rajaun, Banka | Apr 17, 2026 रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से जुड़े प्रेम प्रसंग के मामले में गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । गिरफ्तार युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के भद्ररार गांव निवासी राजा कुमार दास के रूप में हुई है ।