मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस और बदमाशों के बीच कुल्हेड़ी के जंगल में हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश महकार पुत्र मेहताब घायल हो गया। पुलिस के द्वारा बदमाश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि कुल्हेड़ी के जंगल में कुछ बदमाश गोकशी कर रहे हैं।