जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शोरम में 2013 के दौरान दंगे के बाद संघर्ष हो गया था। जहां पर दो लोगों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित 6 लोगों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। उसी को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित 6 लोग कोर्ट में पेश हुए।