आज दिन भर इस वीडियो की चर्चा रही
आपको क्या लगता है कौन सही कौन गलत
क्या JEN पूनमचंद ईमानदारी से किसानों के काम कर रहे हैं जो मंत्री जी और उनके खास लोगों को रास नहीं आ रहा है और JEN पूनमचंद की ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से आमजन में बढ़ रही पहचान मंत्री जी को पच नहीं रही है जो मंत्री जी खुद कह रहे हैं कि आप तो ऊपर से ऑर्डर लेकर आए हो। JEN पूनमचंद की संघ में गहरी पैठ है जिस कारण मंत्री जी को जमीन खिसकती दिख रही है।
या फिर वाकई मंत्री जी सही क्या जनता के काम नहीं हो रहे हैं और क्या वास्तव में जनता बिजली विभाग से परेशान है।
हालांकि आंधी तूफान में संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र में पोल गिरे थे और बिजली तंत्र सुधार में सभी जगह टाइम लगा था।
वैसे सरकार बिल तो पूरा भेज देती है। लेकिन आमजन परेशानियों को बहुत कम नेता और अधिकारी ही समझते हैं। बिजली विभाग में आजमान की हर जगह कोई नहीं सुनता। कुछ जगह कोई अफसर ईमानदारी से काम करते हैं तो नेता लोग अपने लोगों के चक्कर में इनको भी करने नहीं देते उनको अपने वोट दिखते हैं। जनता का दर्द कम नेता और अफसर समझते हैं।
Osian, Jodhpur | Jun 20, 2026