करेरा: आंधी-तूफान का कहर: करैरा में ट्रैक्टर पर गिरा पोल, कोई जनहानि नहीं
करैरा -नगर के वार्ड क्रमांक 15 में फिल्टर रोड़ पर गोल नंबर पर पोल लगा हुआ था शनिवार की दोपहर 2 बजे अचानक तेज आंधी तूफान आ गया इतनी भंयकर आंधी थी कि फिल्टर तिराहे गोल नंबर पर लगा पोल सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर गिर पड़ा है गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है जब पोल गिरा उस समय ट्रैक्टर ट्राली में कोई भी नहीं था आंधी तूफान की वजह से सब नीचे आ गए थे