खेरागढ़: खेरागढ़ में कंटेनर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित डंपर मकान में घुसा, मुख्य गेट और पिलर हुए ध्वस्त
Kheragarh, Agra | Jul 18, 2026 खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। अवंतीबाई प्रवेश द्वार के पास कागारौल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर सामने चल रहे बेकाबू कंटेनर से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और एडवोकेट अजब सिंह सिकरवार के मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान का मुख्य लोहे का गेट और उसे सहारा देने वाला पक्का पिलर पूरी तरह टूट गया।