घाघरा: बेलागड़ा नवाटोली आंगनबाड़ी केंद्र में पेंटिंग करने आए 5 बाइक जले, अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग
Ghaghra, Gumla | Dec 18, 2024 बेलागड़ा पंचायत के नवाटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पेंटिंग का काम करने के लिए आए लोहरदगा जिला के पांच पेंटरों के बाइक को अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीती देर रात आग के हवाले कर दिया गया।जिस पर बाइक जलकर पूरी तरह खाख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दीवाल तोड़कर सभी पेंटर उक्त केंद्र से बाहर निकल अपना जान बचाया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है