हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 1 किलो 460 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 460 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल हनुमानगढ़ सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला को सुपुर्द की गई है।