#चुनाव_में_हार_गये_औतार_सिंह____
#जीत_लिया_पूरे_गांव_का_दिल___
#युवा_संगठन_ने_भेंट_किए_5_लाख_100_रुपये______
#बृजनगर______
क्षेत्र के सिरथली गांव की अनूठी पहल बनी चर्चा का विषय, चुनावी हार के बाद भी प्रत्याशी का सम्मान कर युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल*
चुनावी मैदान में जीत और हार तो लगी रहती है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो समाज में इंसानियत और आपसी भाईचारे की नई मिसाल कायम कर जाती हैं। डीग जिले के सिरथली गांव से ऐसी ही एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां सरपंच चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी औतार सिंह को युवा संगठन सिरथली ने 5 लाख 100 रुपये की सम्मान राशि भेंट कर उनका सम्मान किया।
आमतौर पर चुनावी नतीजों के बाद जीतने वाले प्रत्याशी का जश्न मनाया जाता है, लेकिन सिरथली के युवाओं ने परंपरा से हटकर हारने वाले प्रत्याशी को सम्मानित कर एक अलग संदेश दिया है। युवा संगठन की इस पहल ने यह दिखा दिया कि किसी व्यक्ति का सम्मान उसकी चुनावी जीत या हार से तय नहीं होता।
इस अनूठे सम्मान की चर्चा अब क्षेत्र में हो रही है। युवाओं की इस पहल को सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे से जोड़कर देखा जा रहा है।
सिरथली ने दिया बड़ा संदेश—चुनाव में भले ही कोई हारे या जीते, लेकिन इंसानियत, सम्मान और रिश्तों की जीत हमेशा होनी चाहिए।
यही है असली गांव की एकता, जहां चुनाव खत्म होने के बाद भी दिलों के रिश्ते कायम रहते हैं।
Nagar, Bharatpur | Nov 10, 2026