प्रतापगढ़: 13 साल पुराने मामले में तीन पूर्व अधिशासी अभियंता और ठेकेदार गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत प्रतापगढ़ जिले में बनी सडक़ों में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने, निर्माण पूरा होने से पहले ही बिल बनाकर भुगतान उठाने और बिना कार्य किए भुगतान लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। एसीबी कोटा इकाई ने वर्ष 2013 के चर्चित प्रकरण में तीन तत्कालीन अधिशासी अभियंताओं सायरमल मीणा, एनएल परमार, ग