मंडला: नानाघाट की सफाई के लिए उतरे पार्षद सुधीर झब्बू मिश्रा, श्रमदान कर लोगों को किया प्रेरित
Mandla, Mandla | May 2, 2026 मंडला के प्रसिद्ध नानाघाट पर जमा भारी मिट्टी से परेशान श्रद्धालुओं के बीच एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। शनिवार को दोपहर 1 बजे आजाद वार्ड के पार्षद सुधीर झब्बू मिश्रा ने समस्या को सिर्फ उठाया ही नहीं, बल्कि खुद मैदान में उतरकर समाधान की मिसाल पेश की। प्रशासन को आवेदन देने के बाद वे सीधे नानाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने मशीन लगवाकर सफाई कार्य शुरू करवाया।