कुंडा: रजनपुर बाईपास स्थित सेना के जवान की जमीन पर कब्जा करने के मामले में सीओ कुंडा द्वारा दी गई जानकारी,होगा दोबारा पैमाइश
कुंडा सीओ अजीत सिंह ने बताया कि बेंती गांव निवासी अरुण कुमारी ने शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया कि उसका पति समय नाथ सरोज भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कार्यरत हैं ।उन्होंने रजनपुर के बाईपास किनारे 2016 में प्लाट खरीदा था। जांच के दौरान पता चला कि प्लाट के बगल उन्होंने बाउंड्री बना ली थी और यथास्थिति बरकरार है। फौजी के वापस आने पर दोबारा पैमाइश होगी।