निघासन: रानीगंज गांव में खुली शराब की दुकान पर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूटा, महिलाओं ने की तोड़फोड़ से मच गया हड़कंप
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोधौरी के रानीगंज गांव में शनिवार दोपहर शराब की दुकान को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शराब की दुकान के बाहर एकत्र हो गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं का आरोप था कि गांव के पास संचालित शराब की दुकान से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।