हथुआ: हथुआ में शर्मनाक वारदात, 10 वर्षीय बच्ची से 3 दिन तक शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना बुधवार देर शाम 7 बजे सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को पैसे का लालच देकर उसके साथ लगातार तीन दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।