स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को भिट्ठा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 153 लीटर शराब बरामद की गई है।