सासाराम: सासाराम के डिज्नीलैंड मेला में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Sasaram, Rohtas | Jun 22, 2025 सासाराम में सिंगापुर थीम डिज्नीलैंड मेला में रविवार देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग की भी बात कही जा रही है। मामले में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मेले में एक रेस्त्रां के भीतर विवाद होने की बात है। घटनास्थल का फुटेज देखा जा रहा है। भगदड़ की कोई बात नहीं है। कृपया अफवाहों से दूर रहे।