कालपी: कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 शुक्रवार दोपहर 4 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. के.पी. वर्मा के साथ सीएचसी कदौरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, डिलीवरी रूम, दवा वितरण कक्ष व मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में गंदगी, जर्जर सड़क, उखड़ती रंगाई-पुताई और खराब टीन शेड पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।