बीना: बड़ी बजरिया में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, दुकानदारों का सामान ज़ब्त कर दी चेतावनी
Bina, Sagar | Dec 17, 2025 नगर पालिका अधिकारी आरके गौरव के नेतृत्व में टीम बुधवार को नगर पालिका से गांधी चौराहा महावीर चौक बड़ी बजरिया सुपर मार्केट शिव मंदिर होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण किए कई दुकानदारों का सामान जप्त किया। और कई दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अतिक्रमण करना बंद कर दें और टीन शेड को स्वयं हटा ले।