बीना: नगर पालिका अधिकारी ने झांसी फाटक स्थित सब्जी बाजार का निरीक्षण किया, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दी हिदायत
Bina, Sagar | Dec 17, 2025 नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है।जिसमें नगर पालिका की टीम ने सब्जी एवं फल विक्रेताओं को खुरई फाटक ब्रिज के नीचे एवं झांसी फाटक ब्रिज नीचे शिफ्ट किया है।जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारी आर के कौरव के नेतृत्व में बुधवार को अंबेडकर तिराहा एवं झांसी फाटक ब्रिज के नीचे सब्जी बाजार का निरीक्षण किया और अतिक्रमण किये दुकानदारों को हिदायत दी।