बीना: राजीव गांधी वार्ड का नपा अध्यक्ष व सीएमओ ने किया निरीक्षण, पानी भराव की समस्या से लोग परेशान
Bina, Sagar | Dec 17, 2025 राजीव गांधी वार्ड मिशन कंपाउंड में पानी भराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका के द्वारा कुछ वर्षों पहले एक नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन नाले के नाम पर की गई खाना पूर्ति के चलते मिशन कंपाउंड के लोगों को पानी भराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने मौके का निरीक्षण किया। जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।