बीना: विहरना वेयरहाउस में यूरिया खाद वितरण में किसानों को परेशानी, सर्वर डाउन
Bina, Sagar | Dec 16, 2025 बीना में किसान एक बार फिर खाद वितरण की व्यवस्था से परेशान हैं। विहरना वेयरहाउस पर यूरिया खाद का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद सर्वर डाउन होने से किसान सुबह से लाइन लगाकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। बीना में शासकीय खाद का वितरण किसानों के लिए किया जा रहा है। कुछ महीने पहले डीएपी खाद के लिए लंबी लाइनों में लगकर किसान परेशान हुए थे,अब यूरिया खाद की बारी है।